चाईबासा : नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, सुरक्षाबलों को बनाया गया था निशाना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गितिलिपी के छोटाकुइरा के नक्सलियों (Maoists) के द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत (Death) हो गई।

यह घटना कल बुधवार की देर शाम घटित हुई। IED की चपेट में आने से सिंहराय पूर्ति नाम के युवक की मौत (Death) हो गई। वहीं मृतक सिंहराय पूर्ति के साथ गए एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही आज गुरुवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद सिंहराय पूर्ति के शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सुरक्षाबलों को बनाया गया था निशाना

कोल्हान के जंगल में नक्सलियों (Maoists) के द्वारा सुरक्षा बल को निशाना बनाकर जमीन के अंदर IED लगाया गया था। हाल के दिनों में ही सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक कई IEDभी बरामद किए हैं।

इससे पहले भी बीते 21 नवंबर को टोंटो इलाके के रेंगराहातु गांव में IED के चपेट में आने से चेतन कोड़ा नाम के एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया था कि वह जलावन की लकड़ी लाने के लिए पास के जंगल में गया हुआ था।

Share This Article