HomeUncategorizedनहीं रहे दिग्गज फुटबॉलर पेले, 82 साल की उम्र में हुआ निधन,...

नहीं रहे दिग्गज फुटबॉलर पेले, 82 साल की उम्र में हुआ निधन, भारतीय खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: ब्राजील (Brazil) के तीन बार के विश्व कप विजेता (World Cup Winner) फुटबॉल दिग्गज (Football Legend), पेले (Pele) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया।

वो कैंसर (Cancer) से पीड़ित थे। पेले के निधन पर भारतीय खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) दी है।

भारतीय क्रिकेटरों (Indian Cricketers) से लेकर हॉकी खिलाड़ियों (Hockey Players) तक, सभी ‘ब्लैक पर्ल’ के निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ट्वीट (Tweet) किया, “आप याद आएंगे किंग। आप एक प्रेरणा हैं, एक आइकन हैं, एक किंवदंती हैं। आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।”

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने Tweet किया, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

नहीं रहे दिग्गज फुटबॉलर पेले, 82 साल की उम्र में निधन, भारतीय खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत का Tweet-

भारतीय पैरालंपिक (Indian Paralympics) के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने Tweet किया, “दिग्गज पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। एक पथ प्रदर्शक और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक। उन्हें लाखों लोग याद करेंगे।”

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने लिखा, “श्रद्धांजलि पेले। दुनिया भर में एक प्रेरणा, एक वैश्विक आइकन, एक किंवदंती।”

नहीं रहे दिग्गज फुटबॉलर पेले, 82 साल की उम्र में निधन, भारतीय खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

हरभजन सिंह का Tweet-

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ट्वीट किया, “श्रद्धांजलि पेले सर, परिवार, दोस्तों, सभी प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दिवंगत ब्राजीलियाई खिलाड़ी को दुनिया का अब तक का सबसे महान खिलाड़ी करार दिया।

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, “एक युग का अंत। कुछ खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ते हैं जो पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। महान पेले की विरासत और उपलब्धियों को आने वाली कई पीढ़ियां संजो कर रखेंगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

बता दें कि महान ब्राजीलियाई फुटबॉलर (Footballer) पेले का गुरुवार को 82 वर्ष की आयु में आंत की कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया।

नहीं रहे दिग्गज फुटबॉलर पेले, 82 साल की उम्र में निधन, भारतीय खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

FIFA World Cup में पेले की उपलब्धियां

कुछ दिन पहले, फुटबॉल (Football) के दिग्गज का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, और डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें गुर्दे और हृदय रोग की देखभाल की आवश्यकता है। उनका एक श्वसन संक्रमण का भी इलाज चल रहा था।

पेले, जिनका असली नाम एडसन अरैंटेस डो नैसिमेंटो है, को फुटबॉल की पिच पर पैर रखने वाले महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह तीन विश्व कप खिताब (1958, 1962 और 1970) जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके नाम क्लब और देश स्तर पर कई ट्राफियां हैं।

FIFA World Cup में, पेले ने चार संस्करणों में 14 मैचों में 12 गोल किए, जो रोनाल्डो के बाद किसी ब्राजीलियाई द्वारा किये गए सबसे अधिक गोल हैं। 92 मैचों में 77 गोल के साथ, वह ब्राजील के लिए शीर्ष गोल स्कोरर बने हुए हैं।

पेले 560 मैचों में 541 गोल के साथ खेल में सबसे सफल शीर्ष-डिवीजन स्कोरर हैं। उन्होंने मैत्री सहित 1363 मैचों में कुल 1283 गोल किए हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...