सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

News Desk
5 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: लोकसभा सांसद (Lok Sabha MP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (National Democratic Party) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास से लाखों की चोरी हुई है।

जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट (Police Commissionerate) से करीब सौ मीटर दूर गुरुवार दोपहर को हुई चोरी की इस घटना से पुलिस सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। घर से लाखों का कैश, ज्वेलरी (Jewellery) और एंटीक सामान गायब मिला है।

जालूपुरा इलाके में MLAs व MPs के सरकारी बंगले हैं। MP ने शुक्रवार सुबह रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बेनीवाल ने रिपोर्ट (Report) में बताया कि चोर घर की आलमारी तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये, सोने के चार कंगन, 4 अंगूठियां, चांदी के सिक्के, एंटीक वस्तुएं, रसोई और बाथरूम में लगे नल और रजाई-कम्बल (Blanket) तक चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालूपुरा CI अनिल जैमन ने बताया कि कल घटना की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। इलाके में लगे हुए CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

जिले की स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया है। सांसद हनुमान बेनीवाल जब देर रात बंगले पर पहुंचे, तब तमाम सामान अस्त-व्यस्त देख उन्हें चोरी का पता चला।

जालूपुरा में बने हुए अधिकांश विधायक व MP आवास तोड़े जा चुके हैं और कंस्ट्रक्शन (Construction) का भी काफी काम चल रहा है। बेनीवाल के बंगले का पिछला हिस्सा पूरी तरह से सूना पड़ा है और वहीं से चोरों ने अंदर घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

बेनीवाल ने ट्वीट (Tweet) कर पुलिस अधिकारियों को भी घेरा। बेनीवाल ने बताया कि उनका घर थाने से 30 मीटर की दूरी पर है।

जयपुर कमिश्नरेट (Jaipur Commissionerate) में MP के घर चोरी हो रही है तो फिर आम लोगों का क्या हो रहा होगा? बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को जानकारी देने के बाद एसीएस (ACS) होम को भी उनके घर पर चोरी होने की सूचना दी।

पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन एक्शन (Action) अभी तक कुछ नहीं हुआ है।

इससे पहले 16 जुलाई 2022 को हनुमान बेनीवाल के विधायक भाई नारायण बेनीवाल की स्कॉर्पियो (Scorpio) गाड़ी उनके श्याम नगर स्थित अपार्टमेंट से चोरी हो गई थी।

हालांकि, 18 जुलाई को गाड़ी नाकेबंदी के दौरान जोधपुर में मिली थी। नारायण बेनीवाल ने कहा था कि जब MLA का स्टीकर लगी हुई कार चोरी हो रही है तो फिर आम व्यक्ति के साथ क्या रहा होगा। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

पहले भी हुईं जनप्रतिनिधियों के आवासों में चोरियां

जालूपुरा इलाके में किसी MP या MLA के बंगले पर चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चोर दो MLAs के बंगलों को निशाना बना चुके हैं।

इसी साल 14 मार्च को चोरों ने डूंगरपुर MLA गणेश घोघरा के जालूपुरा स्थित आवास को निशाना बनाते हुए बाथरूम में लगे पीतल के तीन नल चुराए थे, जिसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।

इसी प्रकार से फरवरी 2021 में MLA संदीप शर्मा के आवास से सामान शिफ्टिंग के दौरान चोर आईपैड चुरा कर ले गए थे।

चोरी की एक वारदात मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी के साथ भी हुई। वह जयपुर के छोटी चौपड़ में शॉपिंग करने आईं थीं।

इस दौरान उनकी पार्क की हुई कार की पिछली सीट से उनका बैग अज्ञात चोर उठा ले गए। इस संबंध में विधायक ने गुरुवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है।

राजधानी के बजाज नगर थाना इलाके में निवासरत बारां अटरू से कांग्रेस MLA पानाचंद मेघवाल के सरकारी आवास पर चोर 5 महीने में 3 बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

आखिरी बार सितंबर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद विधायक ने बजाज नगर थाने में FIR दर्ज करवाई थी। हालांकि पुलिस आज तक चोरों का कोई भी सुराग नहीं जुटा सकी है।

चोर विधायक की आवास में फर्नीचर का सामान व अन्य घरेलू सामान चुराकर ले गए। 2020 में विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी के आवास से भी चोरी की घटना हुई है।

TAGGED:
Share This Article