Ranchi : IIT के छात्र ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाया संबंध, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/रामगढ़: एक नाबालिग लड़की ने सिंगपुर गांव निवासी सोमसेन मिंज पिता विजय मिंज पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा रामगढ़ जिले के कुरूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में लड़की ने सोमसेन मिंज के ऊपर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
इस दौरान नाबालिग गर्भवती भी हो गई थी।

गर्भपात भी करा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि सोनसेम मिंज ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है।

युवक को जब शादी करने की बात करती है, तो उसने इनकार कर दिया। युवक आईटीआई का छात्र है।

जबकि लड़की इंटर की छात्रा है। इस मामले को लेकर को कुरूमगढ़ थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि मनातू की नाबालिग लड़की ने जारी थाना क्षेत्र के सोमसेन मिंज के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को जारी के सिंगपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि लोगों को भी सजग रहने की जरूरत है।

Share This Article