Latest Newsझारखंडगृह मंत्री अमित शाह 6 को आएंगे रांची, 7 को चाईबासा में...

गृह मंत्री अमित शाह 6 को आएंगे रांची, 7 को चाईबासा में करेंगे जनसभा को संबोधित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) 6 जनवरी को झारखंड के दौरे पर आएंगे। वे BSF के विशेष विमान से शाम छह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पहुंचेंगे और सीधे होटल रेडिशन ब्लू (Radiation Blu) के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

Amit Shah सात जनवरी को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब चाईबासा के लिए रवाना होंगे। चाईबासा पहुंचने के बाद पौने ग्यारह बजे से करीब 12.30 बजे तक टाटा कॉलेज ग्राउंड (Tata College Ground) में आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सबसे खास है कि अमित शाह कोर कमेटी की मीटिंग करने वाले हैं। उनके इस दौरे को BJP का मिशन 2024 की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

इसके बाद वे छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे

कोर कमेटी (Core Committee) की मीटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रम के बाद टाटा कॉलेज ग्राउंड में ही उनके लंच की व्यवस्था की गई है।

इसके बाद सीधे वे रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और यहां से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को लेकर BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी खुद लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...