झारखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, इतने हुए वोटर

News Aroma
1 Min Read
झारखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, इतने हुए वोटर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि झारखंड में मतदाता की संख्या पहले की अपेक्षा 2.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया है पहले से ही लगातार अभियान चलाकर जो नए मतदाता जिनका उम्र 18 वर्ष पूरा हो गया है उनको जोड़ा गया है।

इतने हुए मतदाताओं की संख्या

स्कूल कॉलेज तमाम जगहों पर कैंप लगाकर साथ ही ऑनलाइन के माध्यम से भी मतदाता सूची में वोटरों को जोड़ा गया है। वहीं झारखंड में मतदाता की संख्या की बात करें तो 2 करोड़ 45 लाख 29, 841 कुल मतदाताओं की संख्या है।

अभी भी जुड़वा सकते हैं अपना नाम

वहीं उन्होंने बताया कि राज्य की अनुमानित जनसंख्या 4, 14,71,111 है। उन्होंने बताया है कि अभी भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह मैसेज दिया जाता है कि वह अपना नाम जो भी छूट चुके हैं मतदाता सूची में जोड़ने के लिए वह अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

Share This Article