धनबाद : ठंड से ठिठुर रहे लोगों को मिली राहत, जिला प्रशासन ने सैंकड़ों के बीच बांटे कंबल

News Aroma
1 Min Read
धनबाद : ठंड से ठिठुर रहे लोगों को मिली राहत, जिला प्रशासन ने सैंकड़ों के बीच बांटे कंबल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : भीषण ठंड के प्रकोप से जरूरतमंदों को राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात सैकड़ों लोगों के बीच कंबल बांटे गए।

इस अवसर पर धनबाद रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक, बरटांड, सिटी सेंटर चौक, कोर्ट रोड सहित अन्य क्षेत्रों में अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार बंधु कच्छप, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद अनीस व उनकी टीम ने ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल प्रदान कर राहत दिलाई।

धनबाद : ठंड से ठिठुर रहे लोगों को मिली राहत, जिला प्रशासन ने सैंकड़ों के बीच बांटे कंबल

विशेष अभियान चलाकर जरूरतमंदों दिया गया कंबल

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने शुक्रवार की देर रात निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करें। इसको लेकर आज धनबाद रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक व अन्य क्षेत्रों में घूम कर सैंकड़ों जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।

Share This Article