रांची कांके में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के कांके क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। मृतक का नाम मनीष खलखो उर्फ प्रदीप खलखो है।

वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉल मैनेजमेंट (IICM) का दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया गया

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मनीष खलखो (Manish Khalkho) किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था और कुछ दिनों से शराब अधिक पी रहा था।

थाना प्रभारी संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

Share This Article