पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

News Desk
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) बुधवार को पंजाब (Punjab) में प्रवेश कर गई। यात्रा बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) से शुरू हुई।

यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। मंगलवार को राहुल गांधी दरबार साहिब में नतमस्तक हुए थे।

पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra started in Punjab
राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि…

बुधवार को सिर पर लाल रंग दस्तार सजाए राहुल गांधी सरहिंद पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है।

राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि संघ व BJP के लोग एक धर्म को दूसरे, एक भाषा को दूसरे से लड़ाने में लगे हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ दिया है।

हमें देश को दूसरा रास्ता मोहब्बत, एकता व भाईचारे (Unity & Brotherhood) का रास्ता दिखाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा भले ही तीन हजार किलोमीटर चल चुकी है लेकिन पंजाब का हर किसान (Farmers) हमसे ज्यादा चलता है।

पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra started in Punjab

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों (Unemployed) समेत हर वर्ग से मुलाकात करके उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया है।

यह भाषण सुनाने की यात्रा नहीं बल्कि लोगों की बात सुनने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि आज देश के लोग Congress को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Share This Article