राज्य स्तरीय कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की हुई बैठक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ उप चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने की चर्चा

रामगढ़ : कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक रामगढ़ जिले के जिमखाना क्लब में हुई। बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की,  विधायक गीता कोड़ा, प्रदीप यादव  सहित कमिटी के कई सदस्य शामिल हुए।

9 फरवरी से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की होगी शुरुआत

बैठक में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई। साथ ही साथ एआईसीसी द्वारा निर्देशित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत 9 फरवरी से होगी। इसके अलावा राज्य में  एसी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी के नेताओं को लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार चयनित कर आगामी चुनावों में रणनीति तैयार करना।

राज्य में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती प्रदान करना सहित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। कई एजेंडो के साथ रामगढ़ उप चुनाव पर भी चर्चा हुई। क्योंकि राज्य में कांग्रेस जमीन की सरकार है ऐसे में यह उपचुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव के संकेत के परिणाम के रूप में भी लिया जा रहा है।

Share This Article