चाईबासा में IED ब्लास्ट : 6 जवान घायल, रांची के मेडिका में चल रहा इलाज

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान IED विस्फोट (IED Blast) में घायल कोबरा के छह जवान को हेलीकाप्टर से रांची लाया गया।

दो बार हेलीकाप्टर से जवानों को रांची लाया गया। सभी जवानों को खेलगांव स्थित स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतारा गया। वहां से मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) के एंबुलेंस से जवानों को मेडिका अस्पताल ले जाया गया।

घायल जवानों में अजय लिंडा( 29), शाहरुख खान (27), भरत सिंह राय (26), मुकेश कुमार सिंह(38), अलोक दास (40) और बीर पाल सिंह तोमर शामिल है।

सभी घायल जवान सुरक्षित

सभी जवानों का इलाज मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में डाक्टर गौतम चंद्रा और डाक्टर राकेश अग्रवाल के देखरेख में चल रहा है। सभी घायल जवान सुरक्षित बताये जा रहे है।

आईजी अभियान एवी होमकर (IG Campaign AV Homkar) ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र में दोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका जंगल के समीप भाकपा (Maoist) नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजान देने की सूचना प्राप्त हुई थी।

 लगभग आधा घंटा तक फायरिंग होती रही

सूचना के बाद कोबरा, झारखंड जगुआर एवं CRPF की संयुक्त टीम गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार दोपहर पुलिस बल को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।

इसी दौरान नक्सलियों ने IED विस्फोट किया । पुलिस बल की ओर से आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई , जिसमें पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल की ओर भाग खड़े हुए।

दोनों ओर से लगभग आधा घंटा तक फायरिंग (Firing) होती रही। इसमें छह जवान स्पेलिंटर लगने से घायल हुए। उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Share This Article