HomeUncategorizedभारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख की मौत

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: जालंधर (Jalandhar) से कांग्रेस (Congress) MP चौधरी संतोख सिंह (MP Chaudhary Santokh Singh) का शनिवार सुबह पंजाब (Punjab) के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान निधन हो गया।

वह यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ चल रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी धड़कन बढ़ गई।

कांग्रेस नेता को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल (Virk Hospital) ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे। यात्रा को दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख की मौत- Congress MP Chaudhary Santokh dies during Bharat Jodo Yatra

फगवाड़ा के एक अस्पताल में चौधरी का निधन हो गया

चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर (Phillaur) में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।

यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने कहा ‎कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया।

भारत जोड़ो यात्रा अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह यहां लाढ़ोवाल (Ladhowal) से आगे बढ़ी।

इस बीच भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख की मौत- Congress MP Chaudhary Santokh dies during Bharat Jodo Yatra

CM भगवंत मान ने ट्विटर पर कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया

पंजाब के CM भगवंत मान ने ट्विटर पर पंजाबी में कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा ‎कि जालंधर से कांग्रेस MP संतोख सिंह चौधरी की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है।

भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। पंजाब (Punjab) के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा आज दिल का दौरा पड़ने से MP संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।

दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...