रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार शाम रांची लौट आए। वह अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के सिलसिले में पिछले एक सप्ताह से हैदराबाद में थे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बहन अंजली सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी हैदराबाद गए थे। सोमवार को सभी लोग सेवा विमान से रांची वापस लौटे। दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और बहन के साथ मां के इलाज के लिए हैदराबाद रवाना हुए थे। अब रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री एमएमडीआर एक्ट लागू होने के बाद झारखंड पर पड़ने वाले इसके प्रभाव की एक बार फिर समीक्षा करेंगे।
एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। वहीं, जेएमएम और कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में प्रदर्शन करने वाली है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में भी शामिल होंगे।

