देवघर में शिव बारात का जिम्मेदारी निशिकांत दुबे को मिली

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर (Deoghar) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर वर्षों से निकलने वाली शिव बारात इस साल खास होगी। क्योंकि, इस साल महादेव के बाराती भूत पिशाच के साथ बॉलीवुड के सेलिब्रिटी सितारे (Bollywood Celebrity) भी शामिल होंगे।

देवघर में शिव बारात का जिम्मेदारी निशिकांत दुबे को मिली

शिव बारात में बॉलीवुड के सितारे भी

देवघर में बीते कई सालों से शिव बारात निकलती है। इसकी जिम्मेदारी देवघर के पूर्व मेयर राजनारायण खवाड़े उर्फ बबलू खवाड़े के कंधों पर थी।

इस साल इस परंपरा का निर्वहन BJP के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) करेंगे।

इस बार शिव बारात में बॉलीवुड के सितारे संजय दत्त और भाग्यश्री और कैलाश खेर के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री से खेसारी लाल यादव, निरहुआ, मनोज तिवारी, आम्रपाली दुबे समेत अन्य भी कई नामचीन शामिल होंगे।

 

देवघर में शिव बारात का जिम्मेदारी निशिकांत दुबे को मिली

Share This Article