महुआडांड़ में SIR को 100% सफल बनाएंगे: भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने बूथों का किया भ्रमण, BLO का बढ़ाया हौसला

महुआडांड़ में SIR 2026 अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने बूथों का दौरा किया और BLO को समय पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का उत्साह दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SIR 2026 : महुआडांड़ विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने बुधवार को प्रखंड के कई बूथों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने बीएलओ और सहयोगियों से मिलकर सरकार के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए कार्य पूर्ण करने को लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। अमित जायसवाल ने कहा कि SIR का उद्देश्य है कोई पात्र भारतीय नागरिक छूटे न, कोई अपात्र जुड़े न इसके लिए ASDD सूची को अंतिम रूप देना, गणना प्रपत्रों का सत्यापन और एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर सुनिश्चित करना जरूरी है।

उन्होंने बीएलओ से घर-घर जाकर सटीक जानकारी लेने और विदेशी नागरिकों पर विशेष नजर रखने की अपील की। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता SIR अभियान में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे ताकि महुआडांड़ में 100 प्रतिशत कार्य समय पर पूरा हो।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।