भालू के हमले में घायल किशोरों का हालचाल लेने घर पहुंचा वन विभाग, लातेहार में मिला बेहतर इलाज

लातेहार के महुआडांड़ में भालू के हमले से घायल दो किशोरों का वन विभाग ने घर पहुंचकर हालचाल लिया। बेहतर इलाज के बाद दोनों की स्थिति स्थिर है।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • समय पर मदद और संवेदनशीलता से जीता ग्रामीणों का दिल, वन विभाग बोला – ‘हम आपके साथ हैं

Latehar News : महुआडांड़ अंबवाटोली पंचायत के रहाटोली गांव में भालू के हमले में घायल हुए दो किशोरों का हालचाल जानने वन विभाग की टीम उनके घर पहुंची।लातेहार सदर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार को वनपाल गुरु दयाल सिंह, वनकर्मीसुनील उरांव और समाजसेवी गुडु ने कमलेश नागेशिया 16 वर्ष और गोधा मुंडा 18 वर्ष के घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा। टीम ने परिजनों से बातचीत कर लातेहार में हुए इलाज की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

“दोस्ती की मिसाल बना हादसा”

कुछ दिन पहले जंगल से खुखड़ी-पुटु लाने गए कमलेश पर भालू ने हमला कर दिया था। दोस्त की जान बचाने के लिए गोधा भी आगे बढ़ा और दोनों घायल हो गए। इस कठिन समय में पूरे गांव ने एकजुटता दिखाई। मुखिया रोशनी कुजूर ने तुरंत इलाज की व्यवस्था कराई थी और अस्पताल में परिजनों के साथ बनी रहीं। जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम सहित सैकड़ों ग्रामीण भी मदद को पहुंचे थे।

“लातेहार में मिला समुचित उपचार”

घटना के बाद दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका समुचित उपचार किया। अब दोनों की स्थिति स्थिर है और वे घर लौट आए हैं।वनपाल गुरु दयाल सिंह ने कहा वन विभाग हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़ा है। जंगली जानवरों से होने वाली घटना में पीड़ितों का हालचाल लेना और उन्हें हर संभव सहयोग देना हमारी जिम्मेदारी है।

“मुखिया और ग्रामीणों ने की सराहना”

मुखिया रोशनी कुजूर ने कहा, ये हमारे गांव के बच्चे हैं। वन विभाग के समय पर सहयोग और संवेदनशील व्यवहार से पूरे गांव को हौसला मिला है।घायलों के परिजनों ने भी वन विभाग की पहल और सहयोग के लिए आभार जताया।

“सुरक्षा अपील”

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि बरसात के मौसम में जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ जाती है। इसलिए जंगल समूह में जाएं, शोर करते हुए चलें और सावधानी बरतें

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।