वाशिंगटन: जब भी लड़का और लड़की किसी एक रिश्ते (Relationship) में होते हैं तो वे एक-दूसरे की सारी बातें पसंद करते हैं। उन्हें एक-दूजे का साथ इतना अच्छा लगता है कि सारा-सारा दिन वो एक साथ रहना चाहता हैं।
हालांकि ये रिश्ता अगर किसी वजह से टूटता है तो कई बार दोनों तो कई बार कोई एक बुरी तरह सदमे में चला जाता है।
एक लड़की के साथ भी ऐसा ही हुआ और ब्रेकअप (Breakup) का गम बर्दाश्त नहीं कर पाने की वजह से वो खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाई।
लड़के ने अपना रिश्ता लड़की से तोड़ा तो लड़की इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए। वो एक दिन में उसे 100-150 बार कॉल (Call) और मैसेज (Message) भेजती रहती थी जबकि उसे एक का भी जवाब नहीं मिलता था।
![]()
रेयान ने मिशेल से रिश्ता तोड़ लिया
लड़के का नाम रेयान (Rayan) है और लड़की का नाम मिशेल (Michelle) है। उन दोनों के बीच एक झगड़े के बाद ऐसी स्थिति आई कि रेयान ने मिशेल से रिश्ता तोड़ लिया।
हालांकि असली ड्रामा (Drama) इसके बाद शुरू हुआ। मिशेल फेल्टन नाम की लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी रेयान हर्ले को रिश्ता टूटने के बाद संपर्क करने की कोशिश की।
यहां तक तो मामला ठीक था लेकिन मिशेल का प्यार ज़िद में बदल गया और वो रेयान को दिन के 100-150 मैसेज भेजकर उसे रिश्ता न तोड़ने की रिक्वेस्ट करती रहती थी।

वो उससे पूछती रहती थी कि रेयान ने रिश्ता क्यों तोड़ा वो उससे बोलता क्यों नहीं या फिर वे कब मिलेंगे?
रेयान की ओर से उसे कोई जवाब नहीं मिल रहा था ऐसे में उसने अपने पूर्व प्रेमी पर ड्राइविंग टेस्ट (Driving Test) में चीटिंग (Cheating) का आरोप लगा दिया।
हालांकि इसके बाद भी लड़के ने बात तो नहीं की लेकिन मामला कोर्ट तक ज़रूर पहुंच गया।

परेशान होकर मिशेल के पूर्व प्रेमी ने पुलिस का सहारा लिया
मिशेल के पूर्व प्रेमी ने तब पुलिस का सहारा लिया जब उसके घर के बाहर गिफ्ट मिलने लगे। उसने 21 महीने के रिश्ते में मिशेल पर कंट्रोलिंग (Controlling) होने का आरोप लगाया।
उनका रिश्ता मई 2020 से शुरू हुआ था और फरवरी 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया। एक झगड़े के दौरान रेयान से मिशेल की उंगली टूट गई और इसी के बाद उन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
15 फरवरी से 26 फरवरी के बीच मिशेल ने उसे एक हजार मैसेज और कॉल किए।
इसमें कोई धमकी तो नहीं थी लेकिन रेयान इनसे तंग आ गया था और वो सुसाइड (Suicide) के बारे में सोचने लगा था।
मामला कोर्ट में जाने के बाद मिशेल ने अपनी गलती मानी और जज ने उसे 18 महीने तक रेयान बिल्कुल दूर रहने को कहा है।
इसके अलावा उसे 5000 का फाइन और 39000 रेयान को देने के लिए भी कहा गया है। वो 30 दिन तक रिहैबिलेशन एक्टिविटी (Rehabilitation Activity) में भी हिस्सा लेगी।




