चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले (West Singhbhum District) में इन दिनों नक्सलियों (Maoists) के खिलाफ सुरक्षाबल ने अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान कई IED ब्लास्ट (IED Blast) हो चुके हैं।

बुधवार को एक बार फिर चाईबासा (Chaibasa) के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल- IED blast in Chaibasa, one jawan injured

घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार Chaibasa के मुफ्फसिल थाना में स्थित अंजनबेड़ा गांव में IED ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची (Ranchi) ले जाया गया है।

चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि IED ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की सूचना है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में घायल जवान का उपचार जारी है।

उल्लेखनीय है कि चाईबासा जिले के गोइलकेरा प्रखंड (Goilkera Block) अंतर्गत कुरकुटिया गांव के पास मंगलवार को भी IED ब्लास्ट में एक युवक घायल हो गया था।

Share This Article