Homeझारखंडझारखंड : पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की एक ग्रामीण...

झारखंड : पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की एक ग्रामीण की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा लोहरदगा: जिले के नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मुंगो चौक के पास गोली मारकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर की है।मृतक की पहचान मुंगो गांव निवासी स्व गंदुर भगत के पुत्र जागीर भगत के रूप में हुई है।

जागीर भगत विकास योजनाओं में मुंशी का काम करता था। जागीर भगत की गोली मारकर हत्या करने के पीछे नक्सलियों का हाथ है। माओवादी नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर जागीर भगत की गोली मारकर हत्या कर दी है। नक्सली तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे।

जानकारी के अनुसार जागीर भगत और उसकी पत्नी रविवार की रात दुकान में सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वहां पर तीन मोटरसाइकिल में 6 की संख्या में हथियारबंद नक्सली आये और उन्होंने जागीर भगत व उसकी पत्नी को रस्सी से बांधकर मुंगो चौक के पास ले गये।

वहां पर जागीर भगत पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसे गोली मार दी। इससे मौके पर ही जागीर भगत की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाले नक्सली ने वहां पर एक देसी बम और एक पर्चा भी छोडा है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...