Latest Newsझारखंडदुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo Jhano Medical College Hospital) के बर्न वार्ड के ओटी में बालिका मुर्मू ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Balika Murmu Committed Suicide) कर ली। वह जामा थाना के माठाचक गांव की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि बालिका मुर्मू की चार वर्षीय बेटी अणिमा हेम्ब्रम (Anima Hembram) आग में झुलस गई थी। 13 फरवरी को परिजनों ने अणिमा को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया। बच्ची का इलाज चल रहा था। उसकी स्थिति में सुधार भी हो रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई

अणिमा की देख भाल के लिए उसकी मां बालिका मुर्मू और पिता रुबिलाल हेम्ब्रम (Rubylal Hembrum) बर्न वार्ड में रह रहे थे। गुरूवार सुबह सभी के जगने के बाद बालिका मुर्मू अपने पति को यह कहकर बर्न वार्ड से निकली कि ब्रश करके आती है।

जाने के बाद काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो पति ने उसकी तलाश शुरू की। बर्न वार्ड के आपरेशन थियेटर में बालिका मुर्मू का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

पति के शोर मचाने पर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज (Phulo Jhano Medical College) के सुरक्षा कर्मी, स्टॉफ और अन्य लोग एकत्रित हुए। सूचना पुलिस को दी गयी। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों (Suicide Reasons) का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...