ED को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वीरेंद्र राम की तीन दिन और मिली रिमांड

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम (Virendra Ram) की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को ED कोर्ट में पेश किया।

ED के न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में ED की ओर से फिर से पूछताछ करने के लिए आवेदन दिया गया। ED ने अदालत से पांच दिनों का रिमांड मांगा लेकिन अदालत ने तीन दिनों के रिमांड (Remand) की मंजूरी दी।.

22 फरवरी को हुई थी वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी

इसके पूर्व ED ने 23 फरवरी को पांच दिनों की रिमांड पर वीरेंद्र राम को ED को सौंपा था। इसके बाद 28 फरवरी को फिर से चार दिनों की पुलिस रिमांड पर ED को सौंपा था।

22 फरवरी को वीरेंद्र राम के आवास पर छापेमारी (Raid) के दौरान उसके रांची के अशोक नगर स्थित आवास से ED ने गिरफ्तार किया था।

Share This Article