JJ बोर्ड और CWC में रिक्त पदों को लेकर दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

CWC के चेयरमैन के छह पद रिक्त हैं। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। नियुक्ति के लिए आये आवेदनों की स्क्रूटनी (Scrutiny) की गयी है। बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार तिवारी ने पैरवी की

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा (Sanjay Kumar Mishra) की अध्यक्षता वाली Bench ने शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ बोर्ड), चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) और राज्य बाल संरक्षण आयोग में रिक्त पदों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।

CWC में भी रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति पूरी हो जाएगी

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में अंडरटेकिंग (Undertaking) देकर बताया गया कि JJ बोर्ड में छह रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।

साक्षात्कार के बाद चयनित उम्मीदवारों के नाम की अनुशंसा कर दी गई है। CWC में भी रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति पूरी हो जाएगी। इसके लिए 21 से 24 मार्च तक साक्षात्कार होना है। मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी।

JJ बोर्ड में सोशल मेंबर के छह पद रिक्त

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट को राज्य सरकार की ओर से बताया गया था कि नियुक्ति के लिए सलेक्शन कमेटी का चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिस AK गुप्ता (AK Gupta) को बनाया गया है। जेजे बोर्ड में सोशल मेंबर के छह पद रिक्त हैं।

CWC के चेयरमैन के छह पद रिक्त हैं। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। नियुक्ति के लिए आये आवेदनों की स्क्रूटनी (Scrutiny) की गयी है। बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार तिवारी ने पैरवी की।

Share This Article