यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची के रास्ते चलने वाली 14 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट और तारीखें

झारसुगुड़ा यार्ड में री-मॉडलिंग कार्य के चलते रांची रूट की 14 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट और तारीखें।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चक्रधरपुर रेलमंडल के झारसुगुड़ा यार्ड में री-मॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इस वजह से रांची के रास्ते चलने वाली 14 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट और तारीखें

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, झारसुगुड़ा यार्ड में चल रहे काम के कारण कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इनमें हटिया, झारसुगुड़ा, दरभंगा और पुणे रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस: 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस: 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

17007 चरल्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवंबर के अलावा 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।

17008 दरभंगा-चरल्लापल्ली एक्सप्रेस: 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।

22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 7 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।

22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 9 और 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।

दुर्ग, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित

री-मॉडलिंग के काम का असर लंबी दूरी की कई दूसरी ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इनमें दुर्ग, मुंबई, हैदराबाद, रक्सौल और बेंगलुरु रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 8 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।

18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 9 और 11 दिसंबर को नहीं चलेगी।

12812 हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।

12811 एलटीटी मुंबई-हटिया एक्सप्रेस: 13 और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी।

17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।

17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।

18637 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस: 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।

18638 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस:15 दिसंबर को नहीं चलेगी।

यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। खासकर जिन यात्रियों ने नवंबर और दिसंबर में इन रूटों पर टिकट बुक कराया है, उन्हें अपनी ट्रेन की तारीख और परिचालन की जानकारी पहले ही ले लेनी चाहिए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।