झारखंड में NCB ने तीन वर्षों में छह हजार 666 किलो गांजा पकड़ा

NCB के रांची अधीक्षक अराम अंत ने बताया कि NCB टीम लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पिछले तीन वर्षों में छह हजार 666 किलो गांजा बरामद किया है।

झारखंड NCB के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी 2021 में गुमला से 118 किलो गांजा, रांची (Ranchi) से 48 किलो गांजा, फरवरी 2021 में लातेहार से 106 किलो गांजा, 515 किलो गांजा पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur), सिमडेगा से 1050 किलो गांजा, जून 2021 में पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) 697 किलो गांजा, अगस्त 2021 में रांची से 114 किलो Ganja , सितम्बर 2021 में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 330 किलो गांजा, नवम्बर 2021 में लोहरदगा (Lohardaga) से 655 किलो गांजा, पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) (जमशेदपुर) से 425 किलो गांजा, दिसम्बर 2021 में रांची से 200 किलो गांजा, रांची से 309 किलो गांजा, वर्ष 2022 फरवरी में रांची से 360 किलो गांजा, बोकारो (Bokaro) से अप्रैल में 538 किलो गांजा, मई में रांची (Ranchi) से 204 किलो गांजा और जुलाई में 997 किलो गांजा बरामद किया गया है।

हजारीबाग से 5.5 किलो अफीम बरामद किया गया

दूसरी ओर वर्ष 2021 में रांची से 3.2 किलो अफीम (Opium), चतरा से दिसम्बर में 2300 किलो पोस्ता, वर्ष 2023 में गुमला से 12.5 किलो अफीम और मार्च में हजारीबाग से 5.5 किलो अफीम बरामद किया गया है।

NCB के रांची अधीक्षक अराम अंत ने बताया कि NCB टीम लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

TAGGED:
Share This Article