HomeझारखंडVideo में देखें : अभी 2 मिनट भी नहीं हुआ था कि...

Video में देखें : अभी 2 मिनट भी नहीं हुआ था कि उड़ान भरने के बाद घर पर गिर गया ग्लाइडर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद : बरवाअड्डा हवाई अड्डा (Barwadda Airport) से उड़ान भरे अभी 2 मिनट भी नहीं हुआ था कि VT-G DI Glider बिरसा मुंडा पार्क (Birsa Munda Park) के समीप व्हाइट डुप्लेक्स कॉलोनी (White Duplex Colony) में एक घर पर गिर गया।

घटना गुरुवार को शाम 4:45 बजे हुई। बताया जा रहा है कि जिस घर पर ग्लाइडर गिरा वह नीलेश कुमार (Nilesh Kumar) नाम के व्यक्ति का है।

अचानक ग्लाइडर का इंजन फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में ग्लाइडर के पायलट बलवंत और एक 14 साल का लड़का कुश जख्मी हो गए।

https://twitter.com/manishkharya1/status/1639209898763333632?s=20

घायलों की स्थिति गंभीर

घायलों को आनन-फानन (In Rush) में स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों (Local People) की भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

https://twitter.com/NewsAroma/status/1639213551871991808?s=20

हादसे के वक्त घर के लोग थे बाहर

हबरवाअड्डा थाना (Habarwadda Police Station) के ASI SK मंडल ने बताया, ‘थाने में सूचना मिली थी कि बिरसा मुंडा (Birsa Munda) के पास ग्लाइडर क्रैश (Glider Crash) हुआ है। घटना स्थल पर पुलिस तैनात हैं जिसमें दो लोग घायल हैं और जांच जारी है।’

गनीमत ये रही कि जिस दौरान घर की छत पर यह ग्लाइडर गिरा, उस समय पूरा परिवार घर के बाहर मौजूद था और बच्चे बाहर खेल रहे थे।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...