कल से झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मूड, अगले 3 दिनों तक बारिश और…

रांची का अधिकतम तापमान 31.2°c और न्यूनतम तापमान 17.2°c रिकॉर्ड किया गया।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर कल से मौसम का मूड बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुमान के अनुसार, शनिवार से तीन दिनों तक आंशिक बादल के साथ मध्यम दर्जे की बारिश (Rain) हो सकती है।

25, 26 व 27 मार्च को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात के साथ तेज हवा (30-40 kmph) चलने की संभावना है।

28 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं Rain के साथ गर्जन व वज्रपात (Thunderclap) भी हो सकता है।

सबसे गर्म रहा जमशेदपुर

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क (Dry) रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.2°C जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7°C सिमडेगा में दर्ज किया गया।

रांची का अधिकतम तापमान 31.2°c और न्यूनतम तापमान 17.2°c रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article