Latest Newsझारखंडनौकरी देने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक को लगाया 2...

नौकरी देने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक को लगाया 2 लाख से अधिक का ‘चूना’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : इन दिनों साइबर ठगी (Cyber Fraud) के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। Cyber ठग तरह-तरह से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

कभी आधार कार्ड (Aadhar card) को पैन कार्ड से लिंक करने के बहाने, कभी कोई लॉटरी के बहाने, तो कभी लोगों को पार्ट टाइम (Part Time) नौकरी देने के बहाने साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

Part Time जॉब देने के नाम पर साइबर ठगी का एक ताजा मामला परसुडीह से सामने आया हैं।

यहां साइबर ठगों के झांसे में आकर परसुडीह मां दुर्गा अपार्टमेंट (Apartment) निवासी तापस कुमार दास ने 2,57,480 रुपये गंवा दिए।

साइबर ठगी का शिकार बनने के बाद मामले में तापस कुमार ने साइबर थाना (Cyber Police Station) में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कैसे साइबर ठगों ने बिछाया जाल

तापस ने साइबर पुलिस को बताया कि उनके Whatsapp पर 601163814339 नंबर से नौकरी का मैसेज आया था।

मैसेज करने वाले ने बताया कि इंस्टाग्राम (Instagram) में 3 प्रोफाइल को फॉलो करना है। प्रोफाइल (Profile) को फॉलो करने के बाद एक इंप्लॉय कोड (Employee Code) दिया गया।

बाद में टेलीग्राम ऐप (Telegram App) के माध्यम से इसाबेला शर्मा और तामराह पार्कर से बात कराई गई। इस दौरान खाते में 450 और 2724 रुपये दिए गए।

ठगों ने 3 हजार रुपये की मांग की। ठगों ने कहा कि जितने रुपये डालोगे उसका कुछ प्रतिशत बढ़ाकर उनकी ओर से दिया जाएगा।

ऐसा कर कई बार में कुल 2,57,480 रुपये तापस ने ठग द्वारा बताई गई साइट (Site) में डाल दिए।

कंपनी की साइट पर कुल 3,88,369 रुपये दिखा रहा था पर अब वह Site अचानक से गायब हो गया।

अब रुपये निकालने के लिए और 1,84,000 रुपये की मांग की जा रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...