Homeझारखंडधनबाद में पेड़ से लटका बरामद किया गया 19 वर्षीय युवक का...

धनबाद में पेड़ से लटका बरामद किया गया 19 वर्षीय युवक का शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: अलकडीहा ओपी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटके युवक का शव (Dead Body) बरामद किया।

मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय आटा चक्की 4 नंबर भुइयां धौड़ा निवासी स्वर्गीय जगदीश भुइयां के पुत्र सूरज भुइया के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों (Local People) से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने सेठ कोठी गुड़गुड़या ओबी डंप पहाड़ के ऊपर जंगल के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

रामनवमी के लिए झरिया गया हुआ था परिवार

मामले में मृत युवक के चाचा ने बताया कि कल वे लोग राम नवमी (Ram Navami) पूजन के लिए झरिया (Jharia) गए थे और वहीं रुक गए।

सूरज भी वहीं पर था लेकिन आज सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि सूरज ने पहाड़ी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

स्थानीय लोगों ने अलकडीहा ओपी को भी मामले की सूचना दी।

जिसके बाद ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...