HomeUncategorizedरामनवमी पर जामा मस्जिद में लहराया भगवा झंडा, पुलिस 4 आरोपियों को...

रामनवमी पर जामा मस्जिद में लहराया भगवा झंडा, पुलिस 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मथुरा: Ram Navami पर शोभायात्रा (Procession) के दौरान बृहस्पतिवार शाम चौक बाजार (Chowk Bazaar) स्थित जामा मस्जिद (JAMA Masjid) के छज्जे पर खड़े होकर भगवा झंडा लहराने के मामले में गोविंदनगर पुलिस (Govindnagar Police) ने चार युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

रामनवमी पर जामा मस्जिद में लहराया भगवा झंडा, पुलिस 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार- Saffron flag hoisted in Jama Masjid on Ram Navami, police arrested 4 accused

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, वहीं CCTV फुटेज भी खंगाल रही हैं। उधर, चौक बाजार मस्जिद (Chowk Bazar Mosque) में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीते दिन की घटना के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने इन्हें खदेड़ दिया।

रामनवमी पर जामा मस्जिद में लहराया भगवा झंडा, पुलिस 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार- Saffron flag hoisted in Jama Masjid on Ram Navami, police arrested 4 accused

छावनी में तब्दील पूरा इलाका

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस, PAC और RAF के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आए। डीग गेट चौकी (Deeg Gate Chowki) पर IG और SSP कैंप लगाए रहे और पल-पल की जानकारी लेते रहे।

रामनवमी पर जामा मस्जिद में लहराया भगवा झंडा, पुलिस 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार- Saffron flag hoisted in Jama Masjid on Ram Navami, police arrested 4 accused

शोभायात्रा के दौरान जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़ गए थे युवक

Ram Navami के दिन शोभायात्रा जब चौक बाजार में स्थित जामा मस्जिद (JAMA Masjid) के सामने पहुंची तो यात्रा में शामिल तीन युवक जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़ गए और भगवा झंडा लहराने लगे।

बृहस्पतिवार देर रात पहचान के बाद पुलिस ने तीन युवकों को उनके घरों से उठाया। इनके सहित गोविंदनगर पुलिस (Govindnagar Police) ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। पहचान होने पर अन्य युवकों को पकड़ने की बात भी कही है।

जामा मस्जिद के मुख्य गेट पर कुछ युवकों ने की नारेबाजी

Ramadan के दूसरे जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस दिखी। चौक बाजार की जामा मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस और प्रशासन के अफसर निगाह बनाए रहे, वहीं पुलिस, PAC और RAF के जवानों को तैनात किया गया। चौक बाजार में SP सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह अपने अधीनस्थों के संग मुस्तैद रहे।

दोपहर ढाई बजे बाद कुछ युवकों ने जामा मस्जिद के मुख्य गेट पर आकर नारेबाजी की। पुलिस ने लाठी फटकारी तो भाग खड़े हुए। डीगगेट (Diggett) पर IG आगरा जोन दीपक कुमार और SSP शैलेष कुमार पांडेय डेरा डाल रहे। वे यहां से चौक बाजार और ईदगाह पर हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...