Homeझारखंडकेंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की कर रही हत्या: अविनाश...

केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की कर रही हत्या: अविनाश पांडेय

Published on

spot_img

लातेहार: Congress के सत्याग्रह आंदोलन के तहत लातेहार जिला मुख्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कि केंद्र सरकार (Central Government) विपक्ष को सवाल उठाने पर भी प्रतिबंध लगा रही है। सरकार अपने मित्रों के खिलाफ एक भी शब्द सुनने को तैयार नहीं है।

Rahul Gandhi ने अडानी के खिलाफ बोला तो उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया यह जनता देख रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता छीन ली गई

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रावधान है कि यदि किसी सांसद को सजा होती है तो उसकी सदस्यता कम से कम 16 दिनों के बाद समाप्त होनी चाहिए लेकिन यहां 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता (Membership) छीन ली गई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारों और नफरत का माहौल फैला हुआ है।

Central Government की विभाजन कारी नीतियों के कारण लोग एक दूसरे को शक की दृष्टि से देख रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर BJP राज कर रही है।

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को सच्चाई से रूबरू का कराने का काम किया तो भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने उन्हें संसद से बाहर कर दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री (Former Union Minister) सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र सिंह आदि लोगों ने भी जनसभा को संबोधित किया और केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

वक्ताओं ने आम जनता से अपील किया कि Central Government की नीतियों के खिलाफ जागरूक हो और उसकी खिलाफत करें।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

गणेश चतुर्थी : कोकर, चुटिया और अरगोड़ा में भव्य पंडाल, लड्डू भोग और महाआरती की तैयारी

Ganesh Chaturthi: राजधानी रांची में 27 अगस्त 2025 से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व...

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका...

लावारिस Xylo कार से 46 लाख से अधिक कैश बरामद

Jharkhand News: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में तेतराई बलियारी मोड़ के पास...

खबरें और भी हैं...