मुख्यमंत्री स्पष्ट करें उनके कैबिनेट के मंत्री कितने विफल: दीपक प्रकाश

कांग्रेस का इतिहास पार्टी के व्यक्ति विशेष और परिवार विशेष की तानाशाही से भरा पड़ा है।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी (Congress in Charge) अविनाश पांडेय के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा के आरोपों की पुष्टि कर दी लेकिन सार्वजनिक बयान (Public Statement) देकर अपने पार्टी के मंत्रियों को अपमानित किया है।

कांग्रेस प्रभारी ने अपने वक्तव्य से राज्य सरकार की क्रियाकलापों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।

प्रकाश ने कहा कि प्रदेश BJP लगातार राज्य सरकार की विफलताओं को सदन से सड़क तक उजागर कर रही है।

यह भी सच है कि हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) की लूट और झूठ में कांग्रेस पार्टी बराबर की भागीदार है।

परिवार विशेष की तानाशाही से भरा पड़ा

मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रभारी के द्वारा मंत्रियों के संबंध में दिए गए बयानों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

सरकार (Government) के मुखिया के नाते उन्हें पूरी तरह पता होगा कि कांग्रेस के मंत्रियों में कौन कितना और किस तरह विफल साबित हुआ है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के तानाशाही वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद तानाशाही की फैक्टरी है। तानाशाही कांग्रेस (Dictatorial Congress) के DNA में है।

कांग्रेस का इतिहास पार्टी के व्यक्ति विशेष और परिवार विशेष की तानाशाही से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चाहे सांगठनिक निर्णय हों या कांग्रेस की सरकारों के निर्णय हों अनेक बार तानाशाही उजागर हुई है।

Share This Article