दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 मेमू ट्रेनें की रद्द, देखें पूरी सूची

दक्षिण पूर्व रेलवे ने तकनीकी कारणों से 13 से 26 जुलाई तक 16 मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है। धनबाद, खड़गपुर, राउरकेला समेत कई रूट प्रभावित होंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने तकनीकी कारण से 13 जुलाई से 26 जुलाई तक 16 मेमू (MEMU) ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित होने वाले रूटों में मुख्य रूप से धनबाद, बांकुड़ा, खड़गपुर, झारग्राम, पुरुलिया, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और संबलपुर शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर और नाम

68087 बिष्णुपुर – धनबाद मेमू
68088 धनबाद – बांकुड़ा मेमू
68096 बांकुड़ा – जयरामबाटी मेमू
68095 जयरामबाटी – बांकुड़ा मेमू
68093 खड़गपुर – झारग्राम मेमू
68094 झारग्राम – खड़गपुर मेमू
68023 झारग्राम – पुरुलिया मेमू
68024 पुरुलिया – झारग्राम मेमू
68025 चक्रधरपुर – राउरकेला मेमू
68029 राउरकेला – झारसुगुड़ा मेमू
68031 झारसुगुड़ा – संबलपुर मेमू
68032 संबलपुर – झारसुगुड़ा मेमू
68033 झारसुगुड़ा – संबलपुर मेमू
68034 संबलपुर – झारसुगुड़ा मेमू
68030 झारसुगुड़ा – राउरकेला मेमू
68026 राउरकेला – चक्रधरपुर मेमू

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।