प्रियंका के परिजनों से मिले भाजपा नेता डॉ अरुण उरांव, परिजनों को दिलाया न्याय दिलाने का भरोसा

गुमला के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रा प्रियंका की संदिग्ध मौत मामले में न्याय की मांग तेज, भाजपा नेताओं ने परिजनों से मिलकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भरनो :  भरनो प्रखंड के बुढ़ीपाट गांव के तेतरटोली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की मृतक छात्रा प्रियंका को न्याय दिलाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव हर संभव प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने गुमला एसपी के मामले की जांच को लेकर एसआइटी का गठन किए जाने और जांच की प्रगति की भी जानकारी प्रियंका के परिजनों को दी। उन्होंने कहा कि केस की तह तक जाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा और प्रियंका के परिजनों को न्याय मिलेगा। गौरतलब है कि प्रियंका के पिता ने प्रियंका की संदिग्ध मौत के मामले में विद्यालय प्रबंधन समिति के खिलाफ भरनो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने भी प्रियंका के परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें सांत्वना दी थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।