कोडरमा में खाना पकाते समय LPG सिलेंडर हुआ लीक, युवक घायल

मरीज करीब 90 फीसद जल गया है। बेहतर इलाज के लिए RIMS भेजा गया।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले के नवलशाही थाना (Navalshahi Police Station) क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया के पास युवक द्वारा खाना बनाने के दौरान अचानक गैस लीक होने से आग पूरे शरीर में लगकर झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना शनिवार सुबह की है। घायल की पहचान रंजीत मेहता, उम्र 42 साल, ग्राम फुलवरिया,थाना नवलशाही के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अपने ही घर में शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान अचानक गैस (Gas) लीक होकर आग लग गई।

युवक के कपड़े में आग पकड़ लेने से वह पूरी तरह शरीर झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में सदर हॉस्पिटल (Sadar Hospital) में भर्ती किया गया।

मरीज करीब 90 फीसद जल गया है। बेहतर इलाज के लिए RIMS भेजा गया।

Share This Article