शंभू यादव की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, एनएच-114ए पर दो घंटे तक जाम

देवघर के सिरसिया गांव में मारपीट में घायल शंभू यादव की एम्स में मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच-114ए जाम किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन हुआ।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : देवघर जिले के सारवां प्रखंड के सिरसिया गांव में शुक्रवार को मारपीट में गंभीर रूप से घायल शंभू यादव की एम्स, देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को एनएच-114ए के तिनबाटांड़ मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों ने सिरसिया गांव के आरोपी राजेश यादव सहित मारपीट में शामिल अन्य लोगों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। करीब दो घंटे तक एनएच-114ए पर यातायात बाधित रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और जाम हटा लिया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।