गिरिडीह में ACB की दबिश, पूर्व CO शैलेश कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी

गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीओ शैलेश कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी। रांची के चर्चित रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की जांच तेज।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार की सुबह गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व अंचल अधिकारी शैलेश कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी की। शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास पर पहुंची टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम सुबह करीब छह बजे आवास पर पहुंची। इसके बाद घर के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी ली गई। टीम जमीन से संबंधित कागजात और अन्य दस्तावेजों को खंगालती रही। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची के चर्चित रिम्स जमीन घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई है। मामले में सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और दस्तावेजों में हेराफेरी के आरोपों की जांच चल रही है।

शैलेश कुमार रांची के बड़गाईं अंचल में सीओ के पद पर रह चुके हैं। इस मामले में जांच एजेंसी पहले भी कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। फिलहाल छापेमारी में क्या-क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एसीबी की कार्रवाई के बाद गिरिडीह में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।