रामगढ़ थाना प्रभारी बने रोहित, जिले के 12 पदाधिकारियों का हुआ तबादला

इसके अलावा पतरातू थाना प्रभारी रहे गौतम कुमार को Ramgarh Police Station में पदस्थापित किया गया है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले में पुलिस अधीक्षक (Police Officer) पीयूष पांडे ने जिले के 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है।

रोहित कुमार महतो को एक बार फिर रामगढ़ थाना (Ramgarh Police Station) का प्रभारी बनाया गया है।

SP के आदेश में Inspector सुशील कुमार को पतरातू सर्किल प्रभारी, विपिन कुमार को मांडू सर्किल प्रभारी, रविंद्र कुमार को यातायात (Transportation) थाना प्रभारी बनाया गया है।

गौतम कुमार को Ramgarh Police Station में पदस्थापित किया गया

सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) विनय कुमार को कुज्जू ओपी प्रभारी, रघुनाथ सिंह को पतरातू थाना प्रभारी, अनंत कुमार सिंह को बरलंगा थाना प्रभारी, अवधेश कुमार को मांडू थाना प्रभारी, बलवंत दुबे को वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी, दुर्गाशंकर मंडल को डीसीबी शाखा कार्यालय प्रभारी और राजदीप कुमार को भदानी नगर ओपी प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा पतरातू थाना प्रभारी रहे गौतम कुमार को Ramgarh Police Station में पदस्थापित किया गया है।

Share This Article