Latest NewsUncategorizedबैसाखी पर्व शुक्रवार को, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

बैसाखी पर्व शुक्रवार को, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : वैशाख संक्रांति (Vaishakh Sankranti) का सनातन धर्म में विशेष महत्व है।

शास्त्रों के अनुसार यह संक्रांति अनेक तरह के पापों के प्रायश्चित और नाश करने वाली होती है।

पंजाब (Punjab) में मेष संक्रांति को वैशाखी पर्व कहते हैं,जबकि असम में बिहु, केरल (Kerala) में विशु, पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पोहला बोइशाख कहते हैं।

बैसाखी पर्व शुक्रवार को, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत Baisakhi festival on Friday, luck of these zodiac signs will shine

मेष राशि में सूर्य देव का शुक्रवार दोपहर दो बजकर 58 मिनट पर होगा प्रवेश

वैशाख संक्रांति के विषय में हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट (Vedic Sansthan Trust) के अध्यक्ष (Astrologer) महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि इस साल सन् 2023 ई. को सूर्य देव मेष राशि में 14 अप्रैल शुक्रवार दोपहर दो बजकर 58 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

वैशाख संक्रांति का पुण्य काल 14 अप्रैल सुबह आठ बजकर 34 मिनट के बाद शुरू होगा। इसलिए 14 अप्रैल सुबह आठ बजकर 34 मिनट के बाद जप, तप, स्नान, दान आदि करना शुभ होगा।

बैसाखी पर्व शुक्रवार को, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत Baisakhi festival on Friday, luck of these zodiac signs will shine

तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान है महास्नान

उन्होंने कहा कि वैशाख संक्रांति के दिन दान का बड़ा महत्व बताया है। इस दिन शुद्ध घी, तिल, सरसों के तेल एवं कंबल दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है।

वैशाख संक्रांति के अवसर पर गंगास्नान, नदी, सरोवर एवं गंगातट पर दान को अत्यंत शुभकारक माना गया है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गई है।

अगर किसी कारण आप गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर सकते हो तो घर में ही पानी में गंगाजल डाल कर स्नान अवश्य करें, ऐसा करने से गंगा स्नान का पूरा फल मिलता है।

बैसाखी पर्व शुक्रवार को, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत Baisakhi festival on Friday, luck of these zodiac signs will shine

वैशाख संक्रांति का राशि फल :

वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु तथा मीन राशि वालों के लिए यह संक्रांति शुभ होगी। बाकी राशि के जातकों के लिए यह संक्रांति अशुभ होगी।

वैशाख संक्रांति का फल :

यह संक्रांति नीच, चोरों, बेईमान एवं दुष्ट लोगों के लिए शुभ होगी। लूटमार की वारदात में वृद्धि होगी।

राजनीतिक दलों में आपसी खींचतान बढ़ेगी, राजनीतिक उथल पुथल भी होगी, उत्तरी भारत में फसल को नुकसान हो सकता है, भूकंप होगा, जनता के आक्रोश की भावना अधिक होगी, किसी बड़ी हस्ती की अचानक मृत्यु होगी, सड़क दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।बैसाखी पर्व शुक्रवार को, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत Baisakhi festival on Friday, luck of these zodiac signs will shine

संक्रांति के दिन इन बातों का खास ख्याल रखें

संक्रांति के दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए, व्रत रखने वालों को इस व्रत के दौरान दाढ़ी-मूंछ और बाल नाखून नहीं काटने चाहिए, व्रत करने वालों को पूजा के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े की बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए।

काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, किसी का दिल दुखाना सबसे बड़ी हिंसा मानी जाती है। गलत काम करने से आपके शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम होते हैं।बैसाखी पर्व शुक्रवार को, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत Baisakhi festival on Friday, luck of these zodiac signs will shine

अपनी राशि के हिसाब से करें दान

वैशाख संक्रांति पर सूर्य देव का प्रवेश मेष राशि में होता है और इसका हर राशि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपके द्वारा किया जाने वाला दान आपकी राशि से जुड़ा हो।बैसाखी पर्व शुक्रवार को, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत Baisakhi festival on Friday, luck of these zodiac signs will shine

राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा दान फलदायी साबित होगा,यहां जानें –

मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली, तिल,तांबा की वस्तु, दही का दान देना चाहिए।

वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े, चांदी और तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।

मिथुन राशि के लोग मूंग दाल, चावल, पीला वस्त्र, गुड़ और कंबल का दान करें।

कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल, सफेद ऊन, तिल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।

सिंह राशि के लोगों को तांबा, गुड़, गेंहू, गौमाता का घी, सोने और मोती दान करने चाहिए।

कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।

तुला राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल, गुड़, सात तरह के अनाज का दान देना चाहिए।

वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा,लाल वस्त्र, दही और तिल दान करना चाहिए।

धनु राशि के जातकों को वस्त्र, चावल, तिल,पीला वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए।

मकर राशि के लोगों को गुड़,चावल, कंबल और तिल दान करने चाहिए।

कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी, कंबल, घी और तिल का दान चाहिए।

मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान देने चाहिए।

spot_img

Latest articles

लोकतंत्र और छात्र सुरक्षा पर सवाल, मंत्री ने उठाई गंभीर चिंता

Questions on Democracy and Student Safety: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

मरम्मत कार्य के चलते बदला रेल संचालन, कई ट्रेनें अलग मार्ग से चलेंगी

Changed Train Operations : रांची रेल मंडल के अंतर्गत Ranchi–Lohardaga–Tori Railway Line पर चल...

देवघर रोपवे हादसा, DRIL पर कार्रवाई सही, सुप्रीम कोर्ट में अब होगी सुनवाई

Deoghar Ropeway Accident : देवघर रोपवे दुर्घटना से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा...

खबरें और भी हैं...

लोकतंत्र और छात्र सुरक्षा पर सवाल, मंत्री ने उठाई गंभीर चिंता

Questions on Democracy and Student Safety: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

मरम्मत कार्य के चलते बदला रेल संचालन, कई ट्रेनें अलग मार्ग से चलेंगी

Changed Train Operations : रांची रेल मंडल के अंतर्गत Ranchi–Lohardaga–Tori Railway Line पर चल...