रांची में शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, युवक पर दर्ज हुई FIR

दर्ज FIR के अनुसार युवक युवती की दोस्ती फेसबुक (Facebook) के माध्यम से हुई थी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना (Argora Police Station) में एक युवती ने शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाने और मारपीट कर पैसे मांगने का आरोप जयकरण पर लगाया है। इस संबंध में युवती ने शुक्रवार को थाने में FIR दर्ज कराया है।

पुलिस मामले की कर रही जांच

दर्ज FIR के अनुसार युवक युवती की दोस्ती फेसबुक (Facebook) के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। शादी का झांसा देकर लड़के ने संबंध भी बनाए।

लेकिन शादी की बात करने पर लड़का मुकर जाता था। इसके बाद लड़की ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article