Latest Newsझारखंडखूंटी में अवैध लकड़ी लदा ट्रक जब्त, चालक और खलासी फरार

खूंटी में अवैध लकड़ी लदा ट्रक जब्त, चालक और खलासी फरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: वन प्रमंडल पदाधिकारी (Forest Divisional Officer) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूंटी थाना (Khunti Police Station) क्षेत्र के सेदबा-मारंगहादा रोड पर जानु पीड़ी गांव के समीप रविवार कों देर रात अवैध साल बोटा लदे ट्रक को पकड़ लिया।

LP ट्रक पर 76 पीस साल का बोटा लदा पाया गया

पकड़े गए LP ट्रक पर 76 पीस साल का बोटा लदा पाया गया, जिसका बाजार मूल्य दो लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

इस आशय की जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मीणा (Kuldeep Meena) ने बताया कि उन्हें रविवार की रात लगभग दो बजे गुप्त सूचना मिली कि अवैध लकड़ियों से लदा LP ट्रक सिंहभूम की तरफ से होते हुए रांची की ओर जा रहा है।

जानुमपीड़ी गांव के पास उसे पकड़ लिया गया

त्वरित कार्रवाई करते हुए DFO ने वनपाल आमुस होरो के नेतृत्व में कमलेश बिंघ्यिा, शशि कुमार महतो, प्रभात पाढ़ी, अजय होरो, अनिल मांझी (Anil Manjhi) और दीपक मुंडू सहित अन्य वनरक्षियों का एक गश्ती दल का गठन किया और उक्त ट्रक को पकड़ने का निर्देश दिया।

गश्ती दल द्वारा गाड़ी का पीछा करते हुए जानुमपीड़ी गांव के पास उसे पकड़ लिया गया।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...