रांची : धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने घेराव किया। कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ता कार्यालय का घेराव करने प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में पहुंचे थे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए। इस दौरान निर्वाचन आयोग से जुड़ी अपनी आपत्तियों और मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।



