पानी भरने के दौरान महिला का फैसला पैर, कुएं में गिरी

जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर महिला को कुएं से बाहर निकाला, कुएं में गिरने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : तिसरी प्रखंड अंतर्गत मनसाडीह पंचायत के जलगोडा गांव (Jalgoda Village) में गुरुवार की देर शाम पानी भरने के क्रम में एक महिला फिसल कर कुएं में गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार जलगोड़ा निवासी मनोज हांसदा की पत्नी सलोनी हेंब्रम (Saloni Hembram) अपने कुआं से पानी भर रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वो कुएं में गिर गई।

डॉ. जैनेंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया

जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर महिला को कुएं से बाहर निकाला। कुएं में गिरने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है।

महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) लाया गया। जहां डॉ. जैनेंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया। महिला को सिर में चोट लगी है।

Share This Article