Latest Newsबिहारकिडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: राष्ट्रीय जनता दसल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचे।

पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

RJD प्रमुख लालू प्रसाद दोपहर लगभग 3.20 बजे दिल्ली से अपने पुत्र और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे।

राबड़ी आवास पर सुरक्षा कड़ी

एयरपोर्ट पर RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए और समर्थकों ने लालू प्रसाद की गाड़ी पर पुष्प वर्षा भी की।

लालू यादव एयरपोर्ट से बाहर व्हील चेयर पर बैठकर निकले। वह मास्क लगाए थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

एयरपोर्ट से निकलकर वह सीधे राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। आवास के बाहर भी उनके स्वागत के लिए राजद समर्थकों की काफी भीड़ थी।

कई महीने बाद पटना पहुंचे लालू प्रसाद ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिनंदन किया। राबड़ी आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अब पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे

उल्लेखनीय है कि पिछली बार लालू यादव पटना से दिल्ली गए थे और दिल्ली से किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) के लिए सिंगापुर गए थे।

वहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की। लालू के सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद वे फिर दिल्ली लौटे और वहीं स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

पांच दिसम्बर- 2022 को सिंगापुर में उनकी किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...