Latest Newsझारखंडझारखंड में मौसम विभाग का YELLOW Alert जारी

झारखंड में मौसम विभाग का YELLOW Alert जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य में मौसम का मिजाज (Weather Pattern) बदल गया है। इसके कारण लोगों को फिलहाल गर्मी (Summer) से राहत है। दिन की शुरुआत जहां गर्मी होती है, वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव (Weather Change) देखने को मिल रहा है।

राज्य के कई जिलों में लगभग हर दिन बारिश हो रही है। मौसम विभाग हर घंटे मौसम में परिवर्तन का Update जारी कर रहा है। रविवार को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्से में बारिश होगी। रांची का तापमान 30.3 के आसपास रहा है।

झारखंड में मौसम विभाग का YELLOW Alert जारी- YELLOW Alert issued by Meteorological Department in Jharkhand

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि राज्य के कुछ भागों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं जबकि कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ सतही हवा चलने की संभावना है।

ऐसे में मौसम विभाग (Weather Department) ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिमी, निकटवर्ती उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। कुछ भागों में आसमान में बादल छाए रहे।

झारखंड में मौसम विभाग का YELLOW Alert जारी- YELLOW Alert issued by Meteorological Department in Jharkhand

पलामू का डालटेनगंज सबसे गर्म रहा

मौसम विभाग के अनुसार पलामू का डालटेनगंज सबसे गर्म रहा है। यहां का टेंपरेचर 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे नंबर पर जमशेदपुर है।

यहां का तापमान 33.8 डिग्री रहा। राजधानी रांची का तापमान 31.8 डिग्री रहा।

झारखंड में मौसम विभाग का YELLOW Alert जारी- YELLOW Alert issued by Meteorological Department in Jharkhand

विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान

बोकारो 34.9

देवघर 36.6

गढ़वा 38

गिरिडीह 34.8

गोड्डा 38.8

गुमला 35.2

हजारीबाग 34.1

खूंटी 35.1

लातेहार 34.4

लोहरदगा 34.6

पाकुड़ 37.2

पलामू 37

रामगढ़ 35.8

साहिबगंज 37.3

सिमडेगा 35.4

वेस्ट सिंहभूम 35.4

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद धीरज साहू

रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म मानववाद का मंत्र : आदित्य साहू

रांची : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी...

महाशिवरात्रि पर्व पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खबरें और भी हैं...