Homeझारखंडझारखंड : नाबालिग को शादी का लालच देकर मुगलसराय के होटल में...

झारखंड : नाबालिग को शादी का लालच देकर मुगलसराय के होटल में किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष कैद की सजा

Published on

spot_img

धनबाद : नाबालिग लड़की (Minor Girl) को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुराचार करने के मामले में बुधवार को धनबाद (Dhanbad) के POCSO के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने बिहार के गया जिले के डुमरी निवासी उत्तम राज शर्मा को बीस वर्ष कैद की सजा सुनाई।

साथ ही 5 हजार रुपए जुर्माना (Fine) भी लगाया। आरोपी को 2 मई को मामले में दोषी करार दिया गया था।

आरोपी ने नाबालिग को 4 महीने तक रखा था मामा के घर पर

मामले में 1 सितंबर 2021 को पीड़िता के पिता ने धनबाद थाना (Dhanbad Police Station) में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक 30 अगस्त 2021 की सुबह 10:30 बजे आरोपी उत्तम राज शर्मा ने फोन कर नाबालिग को बुलाया।

जिसके बाद वह परिजनों को बिना बताए घर से चली गई। आरोपी ने नाबालिग को मुगलसराय के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

5 गवाहों का परीक्षण कराया

जिसके बाद आरोपी नाबालिग को गुजरात (Gujarat) में अपने मामा के घर पर ले गया और वहां चार महीने तक रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनो को बरामद कर लिया।

19 फरवरी 2022 को पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया था।

मामले में अभियोजन ने 5 गवाहों का परीक्षण कराया था।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...