Homeझारखंडझारखंड में न्यूरोलॉजी के इलाज की बेहतरीन सुविधा जल्द, रांची के कांके...

झारखंड में न्यूरोलॉजी के इलाज की बेहतरीन सुविधा जल्द, रांची के कांके में 500 बेड का अस्पताल बनेगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Jharkhand के लोगों को अब न्यूरोलॉजी (Neurology) की गंभीर बीमारियों का इलाज और सर्जरी करवाने के लिए बेंगलुरु (Bangalore) नहीं जाना पड़ेगा।

लोग रांची (Ranchi) के कांके में ही इलाज और सर्जरी करवा पाएंगे। कांके में 500 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड का अस्पताल बनेगा।

यहां साइकियैट्री के साथ-साथ न्यूरोलॉजी की भी व्यवस्था रहेगी। केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (CIP) रांची के निदेशक प्रो. (डॉ.) बासुदेव दास ने यह जानकारी दी।

ज्यादा से ज्यादा लोग यहां इलाज कराने आएंगे

प्रो. दास का कहना है कि मानसिक रोगों (Mental Illnesses) को लेकर लोगों में स्टिग्मा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए वह इसे छिपाने की कोशिश करते हैं। इलाज भी नहीं कराना चाहते।

प्रस्तावित अस्पताल को बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान ( NIMHANS) की तर्ज पर झारखंड के मेंटल हेल्थ को Neurosciences से जोड़ने का प्रयास चल रहा है।

अगर अस्पताल को न्यूरोसाइंसेज जा दर्जा मिल जाएगा, तो उसकी स्वीकार्यता भी बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग यहां इलाज कराने आएंगे।

500 करोड़ रुपये खर्च होंगे

प्रो. दास के मुताबिक रांची (Ranchi) के CIP Campus में 500 बेड का नया अस्पताल प्रस्तावित है। इस पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, वार्ड, OPD की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने कहा -मेरा ख्याल है कि नए अस्पताल में सीआईपी की तरह ही लोगों का कम पैसे में ही इलाज किया जाएगा।

हमारी यही कोशिश होगी कि कम से कम पैसे में लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिल सके। मगर यह राज्य सरकार पर निर्भर होगा कि वह अस्पताल को कैसे चलाना चाहती है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...