…और रात को इस दुर्गा मंदिर की दानपेटी को चोरों ने तोड़ डाला,सुबह में पता चला…

बताया गया कि जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। सभी लोगों ने पुलिस से आरोपियों (Accused) को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए इलाके में गश्ती बढ़ाने को कहा

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : किसी भी शहर में जब चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं, तो सुरक्षा (Security) को लेकर चिंता होती है। गिरिडीह (Giridih) में चोर लोगों के घरों से ही चोरी नहीं कर रहे हैं, बल्कि मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं।

ताजा मामला यह है कि गुरुवार की देर रात भी शहरी क्षेत्र के शास्त्रीनगर दुर्गा मंडप (Shastri Nagar Durga Mandap) में चोरों ने मंदिर में लगी दानपेटी को तोड़ दिया।

सूचना पूजा समिति के पदाधिकारियों को दी

घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई, जब मंदिर के पुजारी गोपाल पांडेय मंदिर का ताला खोलने के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यह सूचना पूजा समिति के पदाधिकारियों को दी।

गौरतलब है कि इससे पहले झंडा मैदान पुराना जेल परिसर के पास के मंदिर में चोरों ने उत्पात मचाया था। दानपेटी तोड़ कर नकदी समेत CCTV कैमरे की LCD भी लेकर भाग गए थे।

नगर थाना को दी गई जानकारी, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

जानकारी मिलने के बाद पूजा समिति के संजय कुमार (Sanjay Kumar) सिन्हा, राजकमल राज, रंजय बरदियार, पिंटू कुमार, रंजीत समेत अन्य लोग भी मंदिर पहुंचे।

बताया गया कि जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। सभी लोगों ने पुलिस से आरोपियों (Accused) को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए इलाके में गश्ती बढ़ाने को कहा है।

Share This Article