Homeझारखंडनेतरहाट विद्यालय के छात्र आर्यन गुप्ता ने बढ़ाया मान

नेतरहाट विद्यालय के छात्र आर्यन गुप्ता ने बढ़ाया मान

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: नेतरहाट आवासीय विद्यालय (Netarhat Residential School) के द्वितीय आश्रम वर्ग के आनंद आश्रम के छात्र आर्यन गुप्ता (Aryan Gupta) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन हैदराबाद के तत्वावधान में अखिल राष्ट्रीय स्तर पर युवा वैज्ञानिक खोज कार्यक्रम के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है।

इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसरो (ISRO) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में आर्यन ने नवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

सहपाठियों एवं सभी शिक्षकों के बीच हर्ष का माहौल

“होनहार बिरवान के होत हैं चिकने पात” मुहावरे को चरितार्थ करते हुए यह छात्र अपने कक्षा का भी सर्वोत्कृष्ट छात्र (Best Student) रहा है। साथ ही यह विद्यालय छात्र प्रभारी मंडल का भी एक सक्रिय सदस्य है। विज्ञान में विशेष तौर पर भौतिकी में उसकी गहरी रुचि है।

आर्यन गुप्ता भौतिकी शिक्षक डॉ राजेश चंद्र गुप्ता (Dr. Rajesh Chandra Gupta) का बड़ा पुत्र है। वह पिता की तरह ही अंतरिक्ष विज्ञान में गहरी समझ रखता है। आर्यन की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनके सहपाठियों एवं सभी शिक्षकों के बीच हर्ष का माहौल है।

सम्मेलन में आर्यन गुप्ता को सम्मानित किया

विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह (Santosh Kumar Singh) ने सम्मेलन में आर्यन गुप्ता को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि चयनित प्रतिभागियों को 14 मई से 27 मई तक इसरो हैदराबाद में अंतरिक्ष की विशेषताओं एवं बारीकियों का विशेष प्रशिक्षण (Special Training in Specialties and Specifics) दिया जाना है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...