Homeझारखंडलातेहार में भाकपा माओवादी का इनामी एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार में भाकपा माओवादी का इनामी एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: CPI Maoist के एरिया कमांडर काजेश गंझू (Kajesh Ganjhu) को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार (Arrest) कर लिया ।

गिरफ्तार नक्सली चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसे हेसला गांव से ही गिरफ्तार किया। इस पर दो लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।

पुलिस ने उसे घेरकर धर दबोचा

SP अंजनी अंजन ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि CPI Maoist का एरिया कमांडर काजेश गंझू इन दिनों अपने गांव हेसला के आसपास देखा गया है।

सूचना मिलने के बाद SDPO संतोष कुमार मिश्र और पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर उग्रवादी के खिलाफ छापामारी की गई।

पुलिस की टीम जैसे ही गांव पहुंची तो उग्रवादी को इसकी भनक लग गई और वह भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर धर दबोचा। उसके पास से एक देसी बंदूक तथा एक गोली भी बरामद हुई।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 से अधिक मामले दर्ज

SP ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर लातेहार के अलावा आसपास के विभिन्न जिलों में सक्रिय था ।इस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। SP ने कहा कि वर्ष 2019 में चंदवा थाना (Chandva Police Station) क्षेत्र में जिस नक्सली हमले में चार जवान शहीद हुए थे उस हत्याकांड में भी यह शामिल था।

CPI Maoist के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझु का यह काफी विश्वास कमांडर था और उसके साथ सभी वारदातों में शामिल रहता था।

पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी। SP ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...