HomeUncategorizedमुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी IPL से हुए बाहर

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी IPL से हुए बाहर

Published on

spot_img

IPL 2023 : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के किए एक बुरी खबर सामने आ रही है और यह खबर है उनके सबसे घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) से जुड़ी हुई है।

जो इस सीजन (Season) काफी चोट से परेशान रहे हैं। लेकिन अब जोफ्रा आर्चर IPL 2023 से बाहर हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।

जोफ्रा की जगह टीम में क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया है। हालांकि जोफ्रा का IPL का यह सीजन (Season) बहुत अच्छा नहीं रहा है।

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी IPL से हुए बाहर- Big blow to Mumbai Indians, these players out of IPL

जोफ्रा आर्चर IPL से बाहर

बता दें कि IPL शुरू होने से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि जोफ्रा आर्चर IPL 2023 में मैच ना खेल पाए। क्योंकि IPL से पहले ही जोफ्रा आर्चर चोट से उभर कर आए थे।

इस बार IPL में भी अभी मुंबई ने 10 मैच खेल लिए हैं लेकिन आर्चर उनमें से केवल 5 मैचों में खेल पाए है। इन मुकाबलों में भी आर्चर का फॉर्म देखने को नहीं मिला है।

आर्चर ने इस साल 5 मैच में 9.50 के इकॉनमी (Economy) से रन खर्च किए है और 2 विकेट प्राप्त किए हैं। लेकिन अब जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अपनी चोट के चलते IPL से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह इंग्लैंड टीम (Englad Team) के साथी खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन मुंबई इंडियंस में शामिल किए गए है।

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी IPL से हुए बाहर- Big blow to Mumbai Indians, these players out of IPL

मुंबई इंडियंस ने दी जानकारी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आज सुबह खुद इसकी जानकारी दी है कि।,”क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) बाकी सीज़न के लिए MI टीम में शामिल होंगे।

क्रिस ने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की जगह ली है, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर ECB द्वारा नजर रखी जा रही है। जोफ्रा अपने रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौटेंगे।”

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी IPL से हुए बाहर- Big blow to Mumbai Indians, these players out of IPL

302 T20 मैचों का अनुभव

बता दें की क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और दुनिया भर में लीग क्रिकेट खेलते हैं। उनके पास 302 T20 मैचों का अनुभव है। जिनमें उन्होंने 1500 से ज्यादा रन और 315 विकेट हासिल किए है।

जॉर्डन IPL में CSK, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और SRH के लिए खेल चुके है। IPL में 28 मैचों में उनके नाम 28 विकेट है और वो जरुरत पड़ने पर बल्ले के साथ भी कमाल दिखा सकते है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...